आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की नगर निगम के अधिकारी भले ही शहर में विकास करने के लाख दावे करते हो लेकिन आज भी वार्ड नंबर 23 ऐसा है जहां पर नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते जलभराव की स्थिति से लोगों को निजात नहीं मिला पाई है बार-बार लोगों के विरोध के बावजूद और नगर निगम के अधिकारी लाचार और बेबस बने हुए हैं। आलम यह है कि वार्ड नंबर 23 सलेमपुर राजपुताना में जलभराव की स्थिति से लोग बेहद परेशान है यहां तक की वार्ड के पार्षद भी कई बार प्रस्ताव करके नगर निगम को भेज चुके हैं लेकिन उस पर भी कोई ध्यान अधिकारियों का नहीं है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
वही इस बाबत वार्ड नंबर 23 सलेमपुर राजपूतान के पार्षद धीरज सैनी उर्फ डिंपल का कहना है कि उनके वार्ड में जो विकास कार्य होने चाहिए थे वह आज तक नहीं हो पाए आज भी उनका क्षेत्र बदहाल स्थिति में है वहीं जलभराव की स्थिति से काफी लोग परेशान है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो उन्हें भी धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा ।हालांकि उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव नगर निगम के अधिकारी को भेज रखे हैं कुछ प्रस्ताव बोर्ड बैठक में भी पास हुए हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारी ना होने का खामियाजा उनके क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है उनके क्षेत्र को विकास की अधिक जरूरत है जिस पर नगर निगमअधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला