मोहम्मद शामिक
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी सरगर्मियां तेज कर दी है तो वही कांग्रेस पार्टी में दावेदारों की संख्या इस बार बढ़ी हुई है। ज्वालापुर विधानसभा की बात की जाए तो कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशन लाल ने भी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है। खास बात यह कि रोशन लाल का परिवार राजनीतिक रूप से काफी मजबूत माना जाता है अगर कांग्रेस पार्टी ने रोशन लाल को मौका दिया तो संभावना है कि रोशन लाल पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि रोशन लाल हरीश रावत के भी बेहद नजदीकी माने जाते हैं और वह गांव गांव जाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस बार उनकी दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो रोशन लाल जवालापुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी भी हो सकते हैं। कांग्रेसी नेता रोशन लाल ने बताया कि उत्तराखंड में पांच साल भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही लेकिन उनकी सरकार और उनकी पार्टी के विधायक ने जवालापुर का कोई विकास नहीं किया जिसके कारण ज्वालापुर विधानसभा पूरी तरह से विकास से दूर है जबकि हरीश रावत सरकार में घाड़ क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया था नदियों के पुल से लेकर गांव गांव को सड़क से जोड़ने का काम हरीश रावत सरकार ने किया था लेकिन आज इस क्षेत्र की बदकिस्मती है कि यह क्षेत्र आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। रोशन लाल ने दावा किया कि अगर पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो वह ज्वालापुर विधानसभा की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।
इतना नहीं उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में क्षेत्र की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस करती है सभी लोग कांग्रेस के लिए एकजुट हो चुके हैं इस बार 2022 के चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी। जिसके मुखिया हरीश रावत होंगे ।उन्होंने कहा कि हरीश रावत ही उत्तराखंड का विकास कर सकते हैं उन्होंने पहले भी यह साबित किया है कि हरीश रावत ही उत्तराखंड का सबसे सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री है ।उन्होंने कहा कि आज भाजपा की जन विरोधी नीतियों के चलते आम आदमी बेहद परेशान है आलम यह है कि महंगाई और भ्रष्टाचार की वजह से उत्तराखंड बहुत पिछड़ गया है उन्होंने कहा कि तीन तीन मुख्यमंत्री बदलने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी को जनता का समर्थन नहीं मिलेगा। प्रदेश की जनता भाजपा को इस बार सबक सिखाने का काम करेगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला