आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं ऐसे में पार्टी के नेताओं ने भी अपनी-अपनी दावेदारी हाईकमान के सामने पेश की है इस दावेदारी में रुड़की से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा नमामि गंगे के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज तोमर का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है जिन्होंने पार्टी हाईकमान से रुड़की विधानसभा के लिए आवेदन किया है। वही मनोज तोमर का मानना है कि दावेदारी करना प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार होता है टिकट मिलना ना मिलना इस बात का निर्णय पार्टी हाईकमान को करना है। मनोज तोमर ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है जिसमें अनुशासन सबसे पहले सिखाया जाता है उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 60 पार का नारा दिया है जो अवश्य ही पूरा होगा।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को नए आयाम दिए हैं दुनिया में भारत की अलग पहचान कराई है आज देश पूरी मज़बूती के साथ उभरा है। भारतीय जनता पार्टी भी विश्व की नंबर वन पार्टी है जिसमें सबसे अधिक नेता और कार्यकर्ता मौजूद है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान बखूबी करना जानती है इसलिए उन्होंने भी पार्टी से रुड़की विधानसभा के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से बेहद कम समय में प्रदेश के लोगों तक उनके उत्थान के लिए अनेक तरह की योजनाएं चलाईं है उनका सभी को लाभ मिल रहा है।

प्रदेश के ओजस्वी और युवा मुख्यमंत्री ने इस प्रदेश को आगे बढाने का काम किया है। जिन्होंने बेहद कम समय में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य वर्कर, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर ऐसे तमाम कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का भी काम युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया है।मनोज तोमर ने कहा की रूड़की शिक्षा का हब माना जाता है लेकिन आज भी गरीब लोगों को उस तरह से शिक्षा नहीं मिल पा रही है जिसके वह हकदार है। उन्होंने कहा कि रुड़की को और बेहतर बनाए जाने की जरूरत है जिसमें शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बेहद गंभीर होना पड़ेगा।मनोज तोमर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश ही नहीं दुनिया में भी अलग पहचान बनाई है
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कोरोना काल में जिस तरह से वैक्सीनेशन कराया जो आज भी जारी है वह अपने आप में एक ऐतिहासिक कार्य है वैक्सीनेशन करोड़ों लोगों को निशुल्क मिला है इतना ही नहीं गरीबों को राशन देने का काम देश के प्रधानमंत्री ने किया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता।मनोज तोमर ने कहा कि आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः उत्तराखंड में बनेगी ऐसा उनका मानना है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर बूथ स्तर पर मजबूत करने का काम किया जा रहा है जिसके लिए उन्होंने काफी प्रयास किए हैं। भाजपा मजबूत होगी प्रदेश मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा इसी के साथ उन्होंने भी भाजपा से रुड़की के लिए आवेदन किया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी हाईकमान उनके नाम पर जरूर विचार करेगा जो भी पार्टी का निर्णय होगा व उनके लिए सर्वोपरि होगा वह पार्टी के लिए दिन रात इसी तरह से कार्य करते रहेंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला