Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की नगर निगम में गुज्जर समाज के लोगो ने किया भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल को सम्मानित

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। राजा विजय सिंह के नाम से सड़क का नाम रखे जाने एवं विधानसभा में कुंजा बहादुरपुर का नाम आज़ादी की सबसे प्रथम लड़ाई 1822 सम्मान के लिए सवाल उठाये जाने पर गुर्जर समाज के लोगों ने झबरेड़ा विधायक का सम्मान किया।
रुड़की नगर निगम स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गुर्जर समाज के पार्षदों एवं अन्य लोगों द्वारा झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि झबरेड़ा विधायक ने गुर्जरों को सच्चा सम्मान दिलवाने का काम विधानसभा में किया है।

कहा कि मंगलौर झबरेड़ा मार्ग को स्वंत्रता संग्राम की आजादी के जनक राज विजय सिंह के नाम पर रखें जाने की घोषणा की है यह गुर्जर समाज ही नही बल्कि आजादी की लड़ाई में जान गंवाने वाले हर सैनिक का सम्मान है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा क्षेत्र के विकास के लिए की गई घोषणाओ का भी लाभ क्षेत्र को मिलेगा। विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि गुर्जर समाज ने जो उनका सम्मान किया है वह उसके लिए उनका आभार जताते हैं उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किया जाए और क्षेत्र में विकास की किसी प्रकार से कमी न होने दी जाए।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस अवसर पर मास्टर दिनेश पंवार पार्षद विवेक चौधरी, अंकित चौधरी, हेमा बिष्ट,धिराज सैनी, राकेश गर्ग,नितिन त्यागी, मनोज कुमार, पार्षद पति संजीव तोमर, कुलदीप तोमर, सुबोध चौधरी, मांगेराम चौधरी,हरीश शर्मा, सतीश शर्मा, अमित प्रजापति, एडवोकेट राजेन्द्र सिंह, सतीश चौधरी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369