आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की भारतीय जनता पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी वर्गों को अपने साथ जोड़ना चाहती है जिसके चलते पार्टी अब अलग-अलग तरह के सम्मेलन आयोजित करने में जुट गई है ।रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर महिला सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।इस मौके पर जहां बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर पहुंची थी तो वही महिलाओं की संख्या देख कर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा भी बेहद गदगद दिखाई दिए।
उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है और उत्तराखंड में भी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी ।भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को नए आयाम दिए हैं जहां उन्होंने महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है तो वही उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार भी महिलाओं को आगे बढ़ाने में लगातार प्रयास कर रही है यही कारण है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार लगातार महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है ।खास बात यह है कि स्वास्थ्य वर्कर,आशाएं और आंगनवाड़ी वर्कर आदि का मानदेय उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाने का काम किया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
महिलाओं ने जिस तरह से इस देश की उन्नति में अपना योगदान दिया है वह बेहद सरहानीय है। उन्होंने कहा कि आज भी देश की महिलाएं अन्य देशों के मुकाबले तरक्की कर रही है जिस तरह से महिलाओं ने कोरोना काल में बिना किसी डर और दहशत के कार्य किया है वह बेहद सराहनीय है। शहर की कुछ महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपने शहर का नाम रोशन किया है जो बेहद सराहनीय है वह इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित करते रहेंगे।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री तनु कक्कड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान देती है जो महिलाओं का सम्मान करती है लेकिन देश की और कोई भी पार्टी ऐसे नहीं है जो महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही हो उन्होंने कहा कि आज महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपने हुनर का डंका बजाया है महिलाएं दिन रात मेहनत करके आगे बढ़ रही हैं अब आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी महिलाएं मिलकर भारत जनता पार्टी को जिताने का काम करेगी ।इस मौके पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्पना सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है इस बार का भारतीय जनता पार्टी ने 60 पार का नारा दिया है जो अवश्य पूरा होगा।
इस मौके पर कार्यक्रम की आयोजक और वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूजा नंदा ने कहा कि उन्होंने महिलाओं को एकजुट कर उनका सम्मान करने का निर्णय लिया था जो आज सफल हो रहा है उन्होंने कहा कि शहर की अधिकांश महिलाएं बेहद काबिल है जो अपने भला बुरा बखूबी समझती हैं सभी महिलाएं भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करेंगी उन्होंने कहा कि महिलाओं का मान सम्मान का मामला हो या फिर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की बात रही हो उन सभी पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार सफल रही है।
महिलाओं के मामले में भारतीय जनता पार्टी से बेहतर कोई भी राजनीतिक पार्टी नहीं है ।आज भारतीय जनता पार्टी का पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में डंका बज रहा है इस मौके पर पंजाबी महासभा के अध्यक्ष एवं नगर निगम की पार्षद नीलू शर्मा पत्नी हरीश शर्मा ने कहा कि आज बड़ी संख्या में महिलाओं ने कैंप कार्यालय पर आकर अपनी ताकत का एहसास करा दिया है अब यह कहा जा सकता है कि सब यह महिलाएं एकजुट हो चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट देंगी और भारतीय जनता पार्टी का ही समर्थन करेंगी इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री सावित्री मंगला विधायक प्रदीप विधायक की पत्नी मनीषा बत्रा वरिष्ठ भाजपा नेत्री राखी चंद्रा और पार्षद हरीश शर्मा आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला