Jan Mudde

No.1 news portal of India

देश मे बढ़ती महंगाई को लेकर दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, सरकार के खिलाफ की ज़ोरदार नारेबाज़ी

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी भी अब सरकार के केंद्र खिलाफ सड़क पर उतर गई है रुड़की से चंद्रशेखर चौक पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया ।इस दौरान गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रजनीश शर्मा उर्फ राजू ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और महंगाई व्याप्त है जिसे आम आदमी बेहद परेशान हो चुका है गरीब गरीब होता जा रहा है अमीर अमीर हो रहा है सरकार ने आम आदमी के लिए कोई योजना तैयार नहीं की है जिसके चलते देश की जनता को  महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण पाया तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

वही उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की सचिव रश्मि चौधरी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब और मजदूरों का शोषण कर रही है महिलाओं के ऊपर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी  है भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का सम्मान करना भी नहीं जानती जिसका खामियाजा देश की महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपनी मस्ती में मस्त है उसे आम जनता की कोई सुध नही है।देश के हालात बेहद खराब हो चुके हैं अगर सरकार ने जल्द ही ध्यान ना दिया तो हालात और भी खराब हो जाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व चेयरमैन पंडित दिनेश कौशिक ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है कांग्रेस पार्टी इस देश का विकास कर सकती है अगर इस बार भी जनता ने भूल वंश भी भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया तो देश में बद से बदतर हालात हो जाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नगर अध्यक्ष कलीम  खान ने कहा कि उत्तराखंड में 2022 के चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और भारतीय जनता पार्टी को जनता नकार देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश में महंगाई थोप कर आम जनता को परेशान कर दिया है।

आम जनता अब कांग्रेस की तरफ अपना मन बना चुकी है इस मौके पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुबाशिर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही उत्तराखंड में एकमात्र विकल्प है इस बार जनता पूर्ण बहुमत के साथ पोरस को समर्थन देगी कांग्रेस पार्टी ही देश और प्रदेश का विकास कर सकती है कांग्रेस ही प्रदेश का विकास कर सकती है भारतीय जनता पार्टी ने इस देश और प्रदेश का विनाश किया है इस मौके पर कांग्रेस के दर्जन भर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369