Jan Mudde

No.1 news portal of India

धनोरी में किसान मजदूर से से संगठन सोसाइटी द्वारा आंगनबाड़ी और आशा वर्करों को किया गया सम्मानित

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

किसान मजदूर संगठन सोसाइटी रजिस्टर्ड के बैनर तले ग्राम धनोरी में आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स आदि कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गयाl कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव ब्रह्म सिंह धीमान ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहरुख ने कोरोना सेवा योद्धा सम्मान से सम्मान पत्र प्रदान कर के महिलाओं को सम्मानित किया और आह्वान किया कि संगठन महिलाओं के सम्मान एवं उनके द्वारा की गई सेवाओं के प्रति आदर का भाव रखता है तथा जिन महिलाओं ने महामारी के दौरान जान की बाजी लगाकर सेवा की है वह इस सम्मान को पाने की हकदार है इसलिए संगठन ऐसी महिलाओं को सम्मानित करने का कार्य कर रहा है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस अवसर पर सम्मानित की जाने वाली महिलाएं बबीता रानी, बब्लेश, कंचन लता, अनीता ,बबली, लता ,सविता ,रमेश ,शशि प्रभा ,सुमन, मीनाक्षी ,सरोज, सुमन, दीपाली ,उषा देवी ,ममता, पुष्पा , मंजू देवी सैनी आदि को सम्मानित किया गया एवं आह्वान किया गया कि समाज की सेवा व संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हम सबको एक मंच पर आकर कार्य करना है ताकि हमारा देश मजबूत हो सके और जो लोग बेहतर सेवा  कार्य करने के बावजूद पिछड़ रहे हैं उनको आगे लाने का काम किया जा सके।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369