Jan Mudde

No.1 news portal of India

रोट्रेक्ट क्लब तारावती इंस्टिट्यूट ने रामपुर जुनियर हाईस्कूल में लगाया दंत चिकित्सा शिविर,टूथ ब्रश और पेस्ट छात्र छात्राओं को किया वितरित

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रोट्रेक्ट क्लब श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट रूड़की द्वारा श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक जूनियर हाई स्कूल रामपुर में दंत जांच  कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ प्रशांत वर्मा द्वारा  श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक जूनियर हाई स्कूल में सभी छात्र छात्राओं का दंत चेकअप किया गया। वह सभी छात्र छात्राओं को पेस्ट और टूथ ब्रश भी वितरित किए गए। इसके साथ-साथ डॉक्टर प्रशांत वर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को दंत के रखरखाव के लिए विभिन्न प्रकार की सलाह दी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट के संस्था के निदेशक डॉ पंकज शर्मा ने कहा कि आज के समय मे कुछ अभिभावक अपने बच्चों के दांतों की सफाई  को लेकर गंभीर नहीं दिखाई देते जिसके चलते  बच्चों के दांतों में कई तरह की बीमारी उत्तपन्न हो सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से टूथ ब्रश और पेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। जिसमें मुख्य रूप में रोट्रेक्ट जिला 3080 के डी आर आर रोट्रेक्टर शुभम गोयल , स्कूल प्रिंसिपल बृजपाल सिंह काम्बोज, क्लब एडवाइजर दीपक सैनी (असिस्टेंट प्रोफेसर), रोट्रेक्टर अवि सैनी क्लब अध्यक्ष, रोट्रेक्टर श्वेता सैनी क्लब सचिव, विशाखा गोस्वामी , गगन कुमार , मुकुल सैनी उपस्थित  रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369