Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की ज़िले की कांग्रेस ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी का हुआ गठन,महानगर अध्यक्ष समेत 17 ज़िला सचिव, चार उपाध्यक्षऔर सात महामंत्री बनाये गए

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी भी अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मुबशिर ने कांग्रेस ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 17 जिला सचिव चार  जिला उपाध्यक्ष और 6 जिला महामंत्री समेत रुड़की महानगर अध्यक्ष पद  की कार्यकारिणी की घोषणा की है ।इस दौरान सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया ।वहीं इस दौरान कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के  मीडिया कॉर्डिनेटर  मुकेश सैनी और कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी और कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुबशिर ने सभी कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि आज तेजी के साथ कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है कांग्रेस पार्टी सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है ।इसीलिए  ही सभी वर्गों को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है ।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार महंगाई और उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है इस सरकार में गरीब और ज्यादा गरीब हुआ है जबकि अमीर और ज्यादा अमीर हुआ है पिछड़े वर्ग के लोगों को लेकर एक बड़ी मुहिम चलाई जाएगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जिसमें भाजपा हटाओ हरदा को लाओ जैसे नारों के साथ जल्द ही इस विचारधारा पर कार्य किया जाएगा। आशीष सैनी ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी को विजय बनाने के लिए पूरा प्रयास करें हर तबके के लोगों को साथ लेकर चलना ही कांग्रेस पार्टी की नीति रही है ।इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को गांव गांव जाकर लोगों को बताना है कांग्रेस ही इस देश का विकास कर सकती है एनडी तिवारी सरकार हो या हरीश रावत की सरकार जिन्होंने इस देश इस प्रदेश को विकास के नए आयाम दिए ।

उन्होंने कहा कि आने आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है और कांग्रेस पार्टी ही 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। इस मौके पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुबशिर  ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार होते हुए भी लोगों को भारी परेशानी से गुजारना पड़ रहा है आलम यह है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वह अभी से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में जुट जाए और घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करें ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किस प्रदेश में सरकार बनाते हैं ।इस मौके पर जिला सचिव के पद पर महबूब आलम ,संदीप कुमार मौर्य ,मोहम्मद अनस, सतीश कुमार, शिव कुमार ,शिव कैलाश ,तहसीन, आजम,हिफ्ज़ुर्रहमान,अब्दुरअज़ीज़,  मोहम्मद इमरान, शकील अहमद, मुकर्रम, साजिद मलिक, असलम खान, सरवर और मोहम्मद नदीम को जिम्मेदारी दी गई है।जबकि जिला उपाध्यक्ष में मोहम्मद   सालिम,सुभाष कश्यप, मोहम्मद अहमद, सीताराम नियुक्त किये गए जबकिं जिला महामंत्री  ,प्रवेज़, विपिन सैनी, नरेश कश्यप, फरासत अली,नफीस अहमद,सलीम सलमानी,महिपाल सिंह  को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369