आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है जिसके चलते झबरेड़ा में के आज़ाद समाज पार्टी भी इस चुनाव में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती ।लाठरदेवा स्थित आजाद समाज पार्टी के कार्यालय पर पार्टी प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र भागमल के कार्यालय पर आज सोमवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने शिरकत की। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्य चुनाव प्रभारी एम एल तोमर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज़ाद समाज पार्टी पूरी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ेगी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
तोमर ने कहा की आजाद समाज पार्टी के सहयोग के बिना उत्तराखंड में किसी भी दल की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक उनकी पार्टी ने तीन प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है बाकी प्रतियाशियो की जल्द घोषणा हो जाएगी ।उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विचारधारा और स्वर्गीय काशीराम जी के मिशन को आगे बढ़ाने में लगी हुई है ।आने वाला समय आजाद समाज पार्टी का है और झबरेड़ा में आजाद समाज पार्टी का परचम लहराएगा। इस दौरान आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी का प्रदेश में लगातार जनाधार बढ़ रहा है आने वाले समय में पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी ।उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी अपनी नई विचारधारा के साथ महापुरुषों के आशीर्वाद से लगातार आगे बढ़ रही है और युवाओं का पूरा सहयोग आज़ाद समाज पार्टी को मिल रहा है।
इस बार झबरेड़ा में भी आजाद समाज पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी ।उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है यही कारण है कि पिछले दिनों रुड़की के नेहरू स्टेडियम में समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद की ऐतिहासिक भीड़ ने साबित कर दिया है कि आज़ाद समाज पार्टी भाजपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का काम करेगी। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मोहम्मद अहतशाम ने किया। इस मौके पर भीम आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष अनुराग , आजाद समाज पार्टी के नेता मोहन दास, खानपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता हाजी शमीम, रुड़की से आज़ाद समाज पार्टी के प्रत्याशी गुलबहार अली ,सुशील पाटिल, सोमपाल ,खड़क सिंह, सौरभ, काका, रविंदर और सुक्रम पाल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला