Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की में सैनी समाज के सम्मेलन में भीड़ से बेहद उत्साहित नज़र आए पूर्व सीएम हरीश रावत और गणेश गोदियाल, कहा सैनी समाज की नहीं होगी उपेक्षा

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रूड़की के एक निजी वैडिंग पॉइंट में सैनी समाज  के सम्मेलन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उनकी सरकार में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं जिसका लाभ जनता को मिल रहा है उन्होंने कहा कि आज सैनी समाज की भीड़  को देखकर ऐसा लगता है कि अब कांग्रेस की सरकार आने  से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा  की  उन्होंने 2007,2012 के विधानसभा चुनाव में सैनी समाज को प्रतियाशी बनाया  था लेकिन  उन्हें  सैनी समाज का कोई  सहयोग नहीं मिला जिसके चलते कांग्रेस  की हार हुई।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने संगठन में सैनी समाज को ज़िम्मेदारी दी लेकिन उनकी अर्जी को भी सैनी समाज ने  नहीं माना।

कांग्रेस एक सैनी समाज के व्यक्ति को टिकट देगी। उन्होंने अपना और सैनी समाज का गंगा का रिश्ता बताया।हरीश रावत ने  कहा कि आज जिस दशा में राष्ट को चलना चाहिए आज  सैनी समाज के लोग भी इस दिशा में आगे बढ़ने लगे है इसमें साहब सिंह सैनी की मेहनत रंग लाई है।भाजपा ने  इस देश और प्रदेश के लिये कुछ  नहीं किया। उन्होंने  सैनी समाज सेआह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी वर्ग की उपेक्षा नहीं करती।  उन्होंने सैनी समाज को विशवास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी सभी का सम्मान करती है और सबको साथ लेकर चलने में यकीन रखती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सैनी समाज का हमेशा सम्मान करती रहेगी कांग्रेस सैनी समाज का पूरा  सम्मान करेगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आपको राजनीतिक सम्मान दिया जाएगा।गोदियाल ने  मंच से आह्वान करते है कि कांग्रेस पार्टी को उत्तराखण्ड की सत्ता तक पहुंचाने में अपना सहयोग दें पिछली गलतियों को देखते हुए इस बार काग्रेस पार्टी को जिताने का काम करें। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी  सैनी समाज के व्यक्ति को भी प्रतियाशी बनाएगी।इस बार एक सैनी विधानसभा में ज़रूर उपस्तिथि दर्ज कराएगा।इस मौके पर  कार्यक्रम के आयोजक  सहाब सिंह सैनी ने कहा कि आज सैनी समाज के लोग अब कांग्रेस पार्टी से जुड़ चुके है उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस देश का कोई विकास नहीं किया और सैनी समाज की भाजपा ने हमेशा ही उपेक्षा की।भा

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह सैनी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हंसराज सचदेवा, राकेश गौड़, मुकेश सैनी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक  अली, हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद, पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयपाल ,उनकी पत्नी बरखा देवी, श्रीगोपाल नारसन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बेबी खन्ना,कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ,करण सिंह सैनी, दिनेश सैनी, अरविंद सैनी, विकास सैनी, रविकांत सैनी, आदेश सैनी, मयंक सैनी, कर्म सिंह सैनी, पंकज सैनी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369