Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के भगवानपुर के पास अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल एक की मौत, होस्पिटल ले ज़ा रही एम्बुलेंस की चपेट में आने से हुआ बड़ा हादसा

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के भगवानपुर चुड़ियाला मार्ग पर खेलपुर गांव के पास  दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इतना ही नहीं मौके पर पहुंची 108एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को लेकर रूड़कीं सिविल अस्पताल में  ले ज़ा रही एम्बुलेंस की चपेट में आने से  तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर एक युवक की उपचार के दौरान  मौत हो गई जबकि चार घायल सिविल हॉस्पिटल में भर्ती  किये गए है जिनमें एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। जिसे रुड़की के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स में रेफर कर दिया है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

दरअसल चुड़ियाला गांव निवासी अजय पुत्र त्रिभुवन, विपिन पुत्र लहरी ,भानु पुत्र संदीप ,शाम के समय एक कंपनी से काम करके अपने घर एक बाइक पर वापस लौट रहे थे जैसे ही वह खेलपुर के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें चुड़ियाला गांव निवासी अजय कुमार पुत्र त्रिभुवन की उपचार के दौरान  मौत हो गई जबकि दो घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जबकिं  विपिन पुत्र लहरी की गंभीर हालत बनी हुई है वही दो बाइक सवार चुड़ियाला रोड पर आमने-सामने की टक्कर में घायल हो गए जिन्हें रुड़की की सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है

दोनों घायल बिहार जिला औरैया के निवासी है जो  एक दवाई कंपनी में मजदूरी करते हैं घायलों में कादिर पुत्र शब्बीर और मतीन पुत्र जाफर शामिल है सभी घायलों को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है फिलहाल मृतक के परिजनों को सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सूचना दे दी  है  जिसके बाद मर्तक  के परिजन सिविल हॉस्पिटल  मेंपहुंच चुके हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369