आरिफ नियाज़ी
दिल्ली से कलियर शरीफ दरगाह पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव के कलियर शरीफ पहुंचने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा रामदेव कलियर शरीफ पहुंचे और दरगाह पर चादर और फूल पेश किए। इस दौरान बाबा रामदेव ने दरगाह पर देश और दुनिया के लिए अमन सलामती की दुआएं भी मांगी ।इस मौके पर दरगाह के सुपरवाइजर राव सिकंदर ने बाबा रामदेव के दरगाह में पहुंचने पर दुआएं कराई तथा पुलिस प्रशासन द्वारा बाबा रामदेव का दौरा पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था यहां तक कि किसी को भी फोटो खींचने की भी अनुमति नहीं दी गई थी। यहाँ तक कि मीडिया कर्मियों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई थी जैसे ही बाबा रामदेव के पहुंचने की सूचना पुलिस प्रशासन को लगी तो उनमें हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही सीओ रुड़की के साथ-साथ तहसील प्रशासन का अमला भी पहुंच चुका था कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा रामदेव को दरगाह के अंदर ले जाया गया जहां बाबा रामदेव ने हजरत साबिर साहब के मजार पर चादर और फूल पेश किए इसके बाद बाबा रामदेव कुछ देर के लिए दरगाह के कार्यालय में कुछ जानकारी लेने के बाद बाबा रामदेव वापस लौट गए। जैसे ही बाबा रामदेव की कलियर पहुंचने की खबर स्थानीय लोगों को लगी तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद कलियर पुलिस को भी भीड़ को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला