आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है जिसके चलते सभी विधानसभाओं में विजय संकल्प यात्रा निकाल कर पार्टी कार्यकर्ताओं को मज़बूत कर रही है तो वहीं आम आदमी को सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।मंगलौर के बाद लखनोता चौक से शुरु हुई भाजपा की विजय संकल्प यात्रा झबरेड़ा पहुंची। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा भीड़ के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
झबरेड़ा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में दावेदारी कर रहे जोगिंदर सिंह काफी मजबूत साबित हुए उन्होंने जिस तरह से भीड़ जुटाई उससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जोगिंदर सिंह झबरेड़ा में काफी मज़बूती के साथ उभरकर सामने आए हैं जोगिंदर सिंह आज की संकल्प यात्रा में 200 से अधिक वाहन लेकर पहुंचे थे जिनमें युवाओं की संख्या बहुत अधिक थी ।जोगिंदर सिंह के साथ युवाओं की टीम में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था ।जोगिंदर सिंह का काफिला जैसे ही लखनोता चौक से झबरेड़ा रोड की ओर पहुंचा तो जाम की स्थिति बन गई।
हालांकि इस दौरान युवाओं के हाथों में जोगिंदर सिंह के नाम की लिखी हुई तख्तियां मौजूद थी जो उनकी मौजूदगी दर्शा रही थी ।इस दौरान जोगिंदर सिंह समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा था वह जोगिंदर सिंह और भाजपा ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे।भीड़ जुटाने में जोगिंदर सिंह काफी सफल साबित हुए। जोगिंदर सिंह ने जिस तरह आज अपनी ताकत दिखाई है उससे भाजपा हाईकमान भी कहीं ना कहीं सोचने को मजबूर हो जाएगा।अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि जोगिंदर सिंह को पार्टी क्या ज़िम्मेदारी देती है ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला