नारसन हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई दरअसल 35 वर्षीय सोनू कुमार पुत्र रकम सिंह गांव रानी का बसेड़ा जिला मुजफ्फरनगर यूपी का निवासी था जो बहादराबाद में सब्जी बेचने का काम करता था आज दोपहर बाद वह अपने घर से राशन लेकर बहादराबाद की ओर जा रहा था
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जैसे ही गुरुकुल नारसन के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को तुरंत ही रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया फिलहाल सिविल हॉस्पिटल में पहुंचे मृतक युवक के परिजनों का बुरा हाल है मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है फिलहाल पुलिस ने सोनू कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस अब ट्रैक्टर ट्राली की तलाश में जुटी है

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला