आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा में पहुंची भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। हालांकि नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह इस यात्रा को सफल बनाने में काफी कामियाब रहे। चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने एक बार फिर झबरेड़ा के इस कार्यक्रम मे भीड़ जुटाकर साबित कर दिया कि वह झबरेड़ा में जहां चाहें जैसा चाहें कार्यक्रम सफल बना सकतेहैं। इस दौरान चौधरी मानवेन्द्र सिंह और उनके समर्थकों ने विजय संकल्प यात्रा का झबरेड़ा में पहुंचने पर ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस दौरान हालांकि मुख्य अतिथि दुष्यंत गौतमऔर मदन कौशिक भीड़ को देखकर काफी गदगद दिखाई दिए।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उनको भी कहना पड़ा कि आज के कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ से साफ अन्दाज़ा लगाया जा सकता है कि भाजपा की सरकार पुनः बनने जा रही है जिसे कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश मे दो बार सरकार रही जो पूरी तरह से नाकाम साबित हुई हैआज जनता ने फिर दिखा दिया कि भाजपा ही इस देश और प्रदेश को चला सकती है। इस दौरान नगर पंचायत झबरेड़ा के चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने पगड़ी पहनाकर सभी नेताओं का ज़ोरदार स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि झबरेड़ा विधान सभा मे इस बार भी कमल जीतेगा। इस बार की जीत ऐतिहासिक होगी।उन्होंने कहा कि इस यात्रा से भाजपा के कार्यकर्ताओं मे भारी उत्साह है इस रैली से साफ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि भाजपा के कार्यकर्ता अंतिम समय तक कार्यक्रम में जमे रहे ।उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव का अंदाज़ा भीड़ के लिहाज़ से बखूबी लगाया जा सकता हैं। 2022 के विधानसभा में कमल की जीत पक्की है। इस बार साठ पार का नारा भी उन्होंने दिया।इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील चौधरी,पूर्व राज्य मंत्री गौरव चौधरी, पार्षद विवेक चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम गोयल, सुबोध शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कलियर विधानसभा से मुनेश सैनी, आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला