आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं पहुंचे आम आदमी पार्टी के जोनल प्रभारी अमित मिश्रा ने भाजपा और कांग्रेस की सरकारों पर जनता को गुमराह करने का गम्भीर आरोप लगाया। अमित मिश्रा ने शहर के अर्थ हाउस में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के सयोंजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखण्ड में सरकार आने पर छह ज़िले बनाने की घोषणा की है जिससे प्रदेश की जनता में बेहद उत्साह है इस घोषणा में रूड़कीं भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आज तक भाजपा और कांग्रेस की सरकार जनता से झूठ बोलकर और गुमराह करके वोट हासिल करते रहे लेकिन जनता के लिए कुछ नहीं किया अब प्रदेश की जनता सब समझ चुकी है जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
मिश्रा ने बड़ी बेबाकी के साथ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो घोषणा की है उसे वह ज़रूर पूरा करेंगे।मिश्रा ने कहा कि रूड़कीं क्षेत्र के लोग पिछले लंबे से रूड़कीं को जिला बनाने की मांग करते रहे हैं जिसके लिए उन्होंने आंदोलन भी किया लेकिन दोनों ही सरकारों ने इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया और जनता को गुमराह किया। अब अगर अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखण्ड में सरकार बनते ही तीस दिन में छह ज़िले बनाने की घोषणा की तो भाजपा और कांग्रेस में बौखलाहट है।
उन्होंने कहा कि पिछले 21 सालों में हरीश रावत और रमेश पोखरियाल निशंक जैसे लोगों ने प्रदेश की बागडोर संभाली लेकिन उन्होंने जनता की कोई परवाह नहीं की।अब रूड़कीं के लोगों को ज़िले के लिए हरिद्वार के चक्कर काटने पड़ते हैं।दोनो ही सरकारों को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।इस प्रेस वार्ता में आप के वरिष्ठ नेता नरेश प्रिंस, श्री गोपाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला