Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की पहुंचे प्रदेश के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने किया तीन बैंक शाखाओं का उदघाटन, कहा प्रदेश सहकारिता के क्षेत्र में बढ़ रहा आगे

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की पहुंचे प्रदेश के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने  सहकारी बैंक की तीन शाखाओं का उदघाटन किया। इस दौरान  सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने  ईदगाह चौक पर सहकारी बैंक की शाखा का उदघाट्न  करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सहकारिता के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है।  किया इस मौके पर धन सिंह रावत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पहली बार देश मे सहकारिता मंत्रालय बनाया जिसकी ज़िम्मेदारी अमित शाह को मंत्री बनाकर दी गई।उत्तराखण्ड सरकार ने सहकारी बैंकों के माध्यम से छह लाख किसानों को ज़ीरो प्रतिशत की दर पर ऋण दिया है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

धन सिंह रावत ने कहा कि उनकी सरकार जनवरी माह तक एक लाख किसानों को ऋण वितरित करेगी जिसके लिए जगह जगह मेले लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूड़कीं क्षेत्र में तीन सहकारी बैंकों की शाखाओं का उदघाटन किया है जिसका लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा प्रदेश सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में नए आयाम छुए हैं। उन्होंने कहा कि  कोरोना काल को छोड़ दें तो पूरे प्रदेश में 106 सहकारी बैंक की शाखाएं खोली हैं आज हम कह सकते हैं कि सहकारी बैंकों के  प्रति लोगों का विश्वास और उनका रुझान बढ़ा है जिसके चलते सभी बैंक आज लाभ में चल रहे हैं।

धन सिंह रावत ने कहा कि बैंकों के लाभ का कारण ये है कि उन्होंने बैंकों की ब्रांच खुलवाई, नियुक्तियों में पारदर्शिता रखी। इस उदघाटन के मौके पर सहकारिता मंत्री के साथ भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा,ज़िला सहकारी चेयरमैन प्रदीप चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता और चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील चौधरी,भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता और सहकारी बैंक का सभी स्टाफ मौजूद रहा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369