आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल अपनी विधानसभा का कोई भी गांव सड़क निर्माण से वंचित नहीं रखना चाहते यही कारण है कि भाजपा विधायक की अनुपथिति में उनकी पत्नी बैजन्ती माला सड़को के शिलान्यास और उदघाटन के कार्यों को अंजाम दे रही हैं।आज शुक्रवार को भाजपा नेत्री और विधायक की पत्नी बैजन्ती माला ने सफरपुर गांव पहुंचकर पांच लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया।इस दौरान उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल क्षेत्र के विकास को लेकर बेहद गंभीर हैं जिसके चलते लगातार क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिल रहा है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि विधानसभा का पैसा लैप्स ना हो जाये इसलिए विधायक जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार कर अपनी विधानसभा में कार्यों को पूरा करना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूरी उम्मीद है कि उनके द्वारा विकास कार्यों का उन्हें चुनाव में ज़रूर लाभ मिलेगा जनता सब समझती है और उनका विकास कौन कर सकता है जनता बेहद जागरूक है।इस दौरान उन्होंने सम्बंधित ठेकेदार को सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। इस सड़क को खंड विकास कार्यालय नारसन द्वारा बनाया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला