आरिफ़ नियाज़ी
बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल से लोग बेहद परेशान दिखाई दिए तो वहीं दूसरे दिन भी यूनाइटिड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तत्वाधान में बीटी गंज स्थित पीएनबी बैंक के सामने सैंकड़ो बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाजी की। दो दिन तक बैंकों के सभी काम काज पूरी तरह से ठप रहें। बैंक कर्मचारियों का विरोध बैंक प्राइवेटाइजेशन बिल,लेबर लॉ संशोधन बिल,और बैंक विरोधी नीतियों के खिलाफ है। इस आंदोलन में नौ से अधिक राष्ट्रीय ट्रेड यूनियस इसका विरोध कर रही हैं। इस दौरान कामरेड मन्नू माकिन ने कहा कि ये आंदोलन रुकने वाला नहीं है अगर केंद्र सरकार ने बैंकों का निजीकरण किया तो बैंक सुरक्षित नहीं रहेंगे और ना ही जनता का पैसा सुरक्षित रहेगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने जनता से आह्वान किया कि इस आंदोलन में जनता भी उनका सहयोग करे ये उनकी व्यक्तिगत या वेतन के लिए आंदोलन नहीं है बल्कि देश के बैंकों को बचाने की है। कामरेड अनिल अग्निहोत्री और विशाल गुप्ता ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार जान बूझकर बैंकों का निजीकरण कर बैंकों को बर्बाद कर देना चाहती है सरकार बैंक कर्मचारियों की भी विरोधी है जो इस तरह की पॉलिसी बना रही है।वहीं बैंक कर्मचारियों ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि यही हालात रहे तो वह दिन दूर नहीं जब बैंकों को दिवालियापन के शिकार होना पड़ेगा यदि बैंक प्राइवेट जाते हैं तो जहां एक तरफ बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों का एक और उदाहरण होगा वहीं दूसरी ओर बैंक के ग्राहकों का पैसा भी असुरक्षित हो जाएगा।
इस मौके पर इंद्रा त्यागी ने कहा कि जिस तरह से किसान आंदोलन के आगे सरकार को झुकना पड़ा है उसी प्रकार बैंकों के विरोध के सामने भी सरकार को झुकना पड़ेगा यदि ऐसा नहीं होता है तो बैंक अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए मजबूर हो जाएंगे इससे होने वाले नुकसान की तमाम जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी इस मौके पर बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बैंकों के निजीकरण का विरोध किया रहे।इस मौके पर बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला