आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की। शिक्षा विभाग में बिना किसी विभागीय आदेश के शिक्षक डेढ़ साल से कार्यालय में चल रहे अटेचमेंट पर शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में आने पर शिक्षक को तत्काल स्कूल भेज दिया। जो एक चर्चा का विषय बना हुआ है हालांकि जब इस बाबत शिक्षक से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर ही वह कार्य कर रहे हैं लेकिन उनके पास लिखित में कोई आदेश नहीं है।
गौरतलब है कि रुड़की ब्लॉक के आदर्श राजीकीय प्राथमिक विद्यालय बेलड़ा प्रथम में कार्यरत सहायक अध्यापक नरेश राजा पिछले डेढ़ साल से उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बिना किसी विभागीय आदेशो के अटेचमेंट पर कार्य कर रहे है।
जबकिं उत्तराखण्ड सरकार जहाँ शिक्षा में गुणवत्ता हेतु अनेक योजनाएं संचालित कर रही है प्राथमिक विद्यालयों को आदर्श विद्यालय की श्रेणी में ला रही है जिसके तहत आदर्श विद्यालय में पाँच शिक्षक होना अनिवार्य होता है
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
तो वहीँ रुड़की ब्लॉक में आदर्श राजीकीय प्राथमिक विद्यालय बेलड़ा प्रथम में पूर्व से तीन शिक्षक कार्यरत है जिनमे से एक शिक्षक नरेश राजा बिना किसी विभागीय आदेश के पिछले डेढ़ वर्ष से उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय रुड़की में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। मामला उप शिक्षा अधिकारी रुड़की कुंदन सिंह के संज्ञान में आने पर उक्त शिक्षक को तत्काल उसके मूल विद्यालय हेतु भेज गया।
उक्त प्रकरण के बारे में उक्त शिक्षक से बात करने पर पता चला कि तत्कालीन अधिकारी द्वारा शिक्षक मौखिक आदेश पर कार्यालय में अटैच था। वहीँ इस प्रकरण पर उप शिक्षा अधिकारी रुड़की कुंदन सिंह से बात कि गयी उन्होंने बताया कि मामला कल ही संज्ञान में आया है शिक्षक को तत्काल आदर्श विद्यालय हेतु आदेशित किया गया है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला