आरिफ नियाज़ी
रुड़की के मेहवड पूल से पहले तेज रफ्तार दो बाईक की आमने सामने की टक्कर में दो युवक़ों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया जिसे रूड़कीं सिविल होस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दरअसल रूड़कीं कलियर मार्ग पर मेहवड पूल से पहले तेज़ रफ़्तार दो बाईक की आमने सामने की टक्कर में दो युवक़ों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हुआ है। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। एक मर्तक युवक कि पहचान दीपक कुमार पुत्र इलम सिंह निवासी शक्ति विहार रूड़कीं के रूप में हुई है जबकि दूसरे मर्तक युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है हालांकि मर्तक के पास से किसी तरह का कोई आधार कार्ड भी नहीं मिला है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
फिलहाल पुलिस पूरे मामले कि जाँच में जुटी है। वहीं इस हादसे के बाद दीपक के परिवार को जैसे ही दीपक की सूचना मिली तो कोहराम मच गया दीपक के परिजन भी सिविल हॉस्पिटल पहुंचे हैं।सूचना मिलते ही सिविल हॉस्पिटल पहुंची कलियर थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम ग्रह पर रखवा दिया है। वहीं इस बाबत कलियर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवक़ों की मौत हुई है जबकि एक अन्य घायल हुआ है। फिलहाल एक मर्तक कि पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान की कोशिश की जा रही है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला