आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं नवीन कृषि मंडी में उत्तराखंड पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव ग्रोवर और मंडी के व्यापारियों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान लोग काफी भावुक दिखाई दिए और देश के शहीदों की आत्मा के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। गौरतलब है कि 9 दिसम्बर को सीडीएस जनरल विपिन रावत उनकी पत्नी समेत 12 अन्य सैनिको के तमिलनाडु के कुन्नूर में प्लेन क्रैश हो जाने से बड़ी दुर्घटना घटी थी जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
देश और प्रदेश के लोग दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए जगह जगह श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। जिसके चलते नवीन कृषि मंडी के व्यापारियों और पंजाबी महासभा के अध्यक्ष संजीव ग्रोवर ने जनरल रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने कहा कि इन जाबांजों के हमारे बीच से असामयिक चले जाने से देश को भारी क्षति हुई है।श्रद्धांजलि के दौरान मंडी के आढ़ती हनीश अरोड़ा, दिलीप मेंदीरत्ता, शौकीन, दिलशाद,संजय राज कुमार ,पवन कुमार, शकील, भीमसेन ,काला ,रविंद्र कुमार, दीपू मेहंदीरत्ता, आबिद ,सुभाष कंडवाल,गुलशन, मौहम्मद इरशाद, बसंत आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला