आरिफ़ नियाज़ी
प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने राम नगर स्थित इंडस्ट्रीयल स्टेट का दौरा किया इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उधोगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में नए नए उधोग लगें और बेरोज़गार युवाओं को रोजगार मिले इस पर सरकार ध्यान दे रही है साथ ही उधोग पतियों की समस्याओं को भी जल्द जल्द से हल किया जा रहा है। पइस मौके पर बड़ी संख्या में रूड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीयल एसोसीएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
ऐसोसियरशन की तरफ़ से रवि प्रकाश और मुकेश शर्मा और सिडकुल मैन्युफ़ैक्चरिंग एसोसिएशन की और से हरेंद्र गर्ग और अजय जैन, भगवानपुर इंडस्ट्री एसोसीएशन की और से ऐन पी शुक्ला और अशोक शुक्ला आदि ने अपने सभी साथियों के साथ कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया ।कैबिनेट मंत्री ने सरकार की और से इंडस्ट्री को समय समय पर सहयोग का आश्वासन दिया। एसोसीएशन की तरफ़ से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें इंडस्ट्रीयल स्टेट में लीज़ को फ़्रीहोल्ड बनाने का आग्रह किया गया और इंडस्ट्रीयल स्टेट में जल भराव से तुरंत मुक्ति के उपाय करने का भी आग्रह किया गया। इसके अलावा इंडस्ट्रीयल स्टेट में अग्नि शमन की व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी ज़ोर दिया गया।
मंत्री गणेश गोदियाल ने सभी मांगों पर विचार करने और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बतरा ने भी अपनी और से उद्योग को हमेशा सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संस्था की तरफ़ से ए॰ सी धिमान, अजय अग्रवाल, मुकेश शर्मा, मोहम्मद मुस्ताकिम, विकास सिंघल, अजय भारद्वाज, मुकुल गर्ग, विजय भारद्वाज, नवीन अग्रवाल, पंकज गोयल, अजय कंसल, अजय शर्मा, इरफान अल्वी, राजीव शर्मा , नवीन गुप्ता, वीरेंदर धीमान, पवन हँडा, अज़ीम, विनीत मित्तल आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला