Jan Mudde

No.1 news portal of India

गुरुकुल नारसन में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का कांग्रेस विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने किया उदघाटन, कहा नारसन में प्रतिभाओं की कमी नहीं

Spread the love

आरिफ़ नियाजी

गुरुकुल नारसन में आयोजित राज्य स्तरीय 19वीं सब जूनियर बालक बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने उदघाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि नारसन क्षेत्र के युवा कबड्डी और कुश्ती जैसे खेलों में सबसे आगे हैं अगर इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को  आगे बढ़ने का मौका मिले तो वैभ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से निखार सकते हैं। काजी निजामुद्दीन ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उत्तराखंड सरकार गांव गांव की प्रतिभाओं को आगे लाने में नाकाम रही है 2022  में उत्तराखंड  कांग्रेस की सरकार आते ही ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को सरकार आगे बढ़ने का मौका देगी।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि नारसन क्षेत्र के युवक युवतियां  बेहद प्रतिभावान है इतना ही नहीं यहां की बालिकाओं ने भी खेलों में अपने गांव का नाम रोशन किया है। उनका प्रयास रहेगा कि बालक बालक बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने का मौका मिले उन्होंने कहा कि कबड्डी कुश्ती जैसे खेलों से शारीरिक और मानसिक रूप से विकास होता है ।उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने का भी अवसर मिलना चाहिए और अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिले इसके लिए उनकी पूरी कोशिश रहेगी ।इस मौके पर मोनू प्रधान मन्ना खेड़ी, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव राठौर,गौरव चौधरी, संजीव चौधरी, कृष्ण पाल आर्य, विजय चौधरी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369