मोहम्मद शामिक
रुड़की नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार और अमर्यादित आचरण पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाया है । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हंसराज सचदेवा ने कहा कि जिस प्रकार भ्रष्टाचार को लेकर सड़कों पर भाजपा के नेता लड़ रहे हैं और भाजपा के सांसद और विधायक गायब हैं, वह निश्चित रूप से जनता के साथ एक बड़ा धोखा है।उन्होंने नगर निगम को भरस्टाचार का अड्डा बताया उन्होंने कहा कि नगर निगम में जनता का कोई कार्य नहीं हो रहा है।आज नगर निगम से जनता बेहद परेशान आ चुकी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हंसराज सचदेवा ने कहा कि भाजपा समर्थित माफियाओं और भ्रष्टाचारियों की चपेट में पूरा शहर आ चुका है। भाजपा के भ्रष्टाचार के विरोध में उत्तराखंड की जनता अपना मन बना चुकी है और उन्हें सत्ता से बाहर करके ही दम लिया जाएगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि भाजपा के सांसद विधायक और सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त होकर रुड़की नगर निगम के धन की लूट में व्यस्त हैं। घटिया निर्माण एवं ठेकेदारों के इशारे पर चल रही सत्ताधारी पार्टी प्रशासनिक स्तर पर मिलीभगत करके भ्रष्टाचार को उद्योग का दर्जा दे चुकी हैं।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आशीष सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का ड्रामा जनता के सामने उजागर हो चुका है। इमानदारी के झूठे नारे के सामने भ्रष्टाचार की लूट का ढोल फट चुका है। उत्तराखंड की जनता भाजपा के काले कारनामों पर अपनी प्रतिक्रिया देने जा रही है। भाजपा का झूठ और लूटतंत्र जनता के सामने उजागर किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार माफियाओं और भ्रष्टाचारियों के इशारे पर रुड़की शहर को बर्बाद करने पर तुली है। इस लिए लगातार संघर्ष करते हुए भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला