Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ अपने आवास पर की समीक्षा बैठक, एक साल में 31 करोड़ 77 लाख के हुए कार्य

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल  विकास कार्यों को लेकर इतने  गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा  सकता  है कि त्यौहार के दिन भी भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ अपने आवास पर समीक्षा बैठक करते नजर आए। इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि उन्होंने चुनाव के समय अपने क्षेत्र की  जनता से जो वायदे किए थे उनको उन्होंने समय पर पूरा किया है। झबरेड़ा  क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य  उन्होंने कराए हैं गांव गांव को मुख्य मार्गों से जोड़ा है उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह से विकास कार्य जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा जब से लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार अपने पद पर  आए हैं तब से अब तक लगभग 31 करोड़ 70 लाख के विकास कार्य हो चुके हैं जिनमें सड़कें सबसे अधिक है। 21 सड़कों के टेंडर आज डाले जा रहे हैं उन्होंने  बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि लगभग सात करोड़ के प्रस्तावित कार्य और भी हैं जिनकी स्वीकृति प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देने वाले हैं जिनका जल्द ही जिओ जारी होगा। उन्होंने कहा कि जनता से जो वायदे  थे उन्होंने समय रहते उनको पूरा किया है उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है जो आगे भी जारी रहेगा।

इस समीक्षा बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि भाजपा विधायक देशराज  कर्णवाल के प्रयासों से झबरेड़ा  विधानसभा में सबसे  अधिक विकास कार्य हुए हैं।लगभग 31 करोड़ 77 लाख की सड़कें आदि झबरेड़ा विधानसभा में बनकर तैयार हो चुकी हैं पांच से सात करोड़ के और भी कार्य होने हैं।जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। प्रवीण कुमार ने कहा कि  सड़कों को  लेकर गुणवत्ता का खास ध्यान रखा गया है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस दौरान लोक निर्माण विभाग के  सहायक अधिशासी अभियंता सोनू त्यागी,जे ई वासुदेव कुकरेती आदि समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369