Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा नेता जगजीवन राम ने चकबंदी अधिकारी कार्यालय पर दिया सांकेतिक धरना, एएसडीएम के आश्वासन के बाद किया धरना समाप्त

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखंड के अधिकारियों को भले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनने के सख्त निर्देश दिए हो लेकिन यह दावे चकबंदी विभाग पर पूरी तरह से  खोखले साबित हो पा रहे हैं। जिसके चलते चकबंदी कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता जगजीवन राम सांकेतिक धरना दिया और चकबंदी अधिकारियों को कार्यालय में मौजूद रहने की मांग भी की धरने पर बैठे भाजपा नेता जगजीवन राम एएसडीएम के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अधिकारियों को दस से एक बजे तक अपने कार्यालयों में जनता की समस्या सुनने के सख्त निर्देश दिए हैं लेकिन रूड़कीं में   चकबंदी अधिकारी अपने कार्यलयों से गायब रहते हैं जिन पर मुख्यमंत्री के आदेशों का भी कोई पालन नहीं हो रहा है। आज गुरुवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला सयोंजक जगजीवन राम अपने चार साथियों सलीम बेलड़ा और इस्लाम आदि  के साथ  डिप्टी कार्यालय के सामने सांकेतिक  धरने पर बैठ गए जहां उन्होंने चकबंदी अधिकारियों पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि चकबंदी अधिकारी अभी भी किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं और वह किसानों से मिलना भी मुनासिब नहीं समझते हैं।

यहाँ तक कि समय  से अपने कार्यालयों में भी नहीं पहुंचते हैं जबकि मुख्यमंत्री के कार्यालयों में रहने के सख्त निर्देश दिए हैं।हालांकि  काफी देर बैठने के बाद रूड़कीं  उप जिलाधिकारी को जैसे ही इस बात की जानकारी पहुंची तो उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए चकबंदी अधिकारियों से वार्ता की जिसके बाद उन्होंने जगजीवन राम को आश्वसन दिया कि कल शुक्रवार को चकबंदी अधिकारी सभी लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से सुनेंगे। जिसके बाद भाजपा नेता जगजीवन राम ने अपना धरना समाप्त कर दिया और वापस लौट गए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369