Jan Mudde

No.1 news portal of India

गुरुकुल नारसन के पास सड़क किनारे मिले घायल किसान के लिए फरिश्ता साबित हुए आम आदमी पार्टी के नेता नवनीत राठी, किसान को गंभीर हालत में अपनी गाड़ी से भेजा हॉस्पिटल

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

गुरुकुल नारसन में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई ।इसी दौरान एक कार्यक्रम में जा रहे आम आदमी पार्टी के प्रतियाशी ने घायल को देखा तो उन्होंने आनन फानन में अपने वाहन से  घायल किसान को प्राथमिक उपचार के लिए नारसन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे लेकिन वहां पर प्राथमिक उपचार दिलाने के  बाद नवनीत राठी 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को रुड़की  सिविल हॉस्पिटल में  लेकर पहुंचे जहां उनका उपचार चल रहा है फिलहाल किसान की हालत गंभीर बनी हुई है।

नवनीत राठी के इस कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है।दरसअल गुरुकुल नारसन में सड़क किनारे मंगलौर के खेड़ाजट गांव निवासी 50 वर्षीय हरेंद्र पुत्र बख्तावर सिंह सड़क किनारे पड़े हुए थे जिनके सर में गंभीर चोट लगी थी। इसकी सूचना जैसे ही मंगलौर आम आदमी प्रतियाशी नवनीत राठी को लगी तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आनन फानन में अपने वाहन से घायल हरेंद्र को नारसन हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन  नारसन सामुदायिक सवास्थ्य केंद्र पर  सुविधाएं ना मिलने से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रूड़कीं सिविल हॉस्पिटल में रैफर किया गया है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस दौरान आप के वरिष्ठ नेता नवनीत राठी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलौर और नारसन में एक बड़ा सरकारी हॉस्पिटल खोलने की मांग की है।उन्होंने कहा कि घायल हरेंद्र सिंह को वह नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे थे लेकिन वहां अभी सुविधाओं का भारी अभाव है। उन्होंने कहा कि नारसन मंगलौर हाइवे पर लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं जिन्हें रूड़कीं और ऐम्स हॉस्पिटल ले जाने में काफी समय लगता है । उन्होंने कहा कि दो दिन में सड़क हादसों की संख्या 31 हो चुकी है विधायक भी पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं । अगर जल्द ही  नारसन और मंगलौर में होस्पिटल  की घोषणा ना कि गई तो वह धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल घायल हरेंद्र का उपचार सिविल होस्पिटल में चल रहा है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369