Jan Mudde

No.1 news portal of India

लखीमपुर खीरी घटना पर पूर्व सांसद अवतार भड़ाना ने जताया गहरा दुख,कहा प्रधानमंत्री ने मर्तक किसानों के परिवार को सांत्वना देना भी मुनासिब नहीं समझा

Spread the love

राव शामिक

लखीमपुर खीरी की घटना पर पूर्व सांसद अवतार भड़ाना ने  गहरी आपत्ति जताई है उन्होंने अफसोस ज़ाहिर करते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद भी देश के प्रधानमंत्री  ने  लखनऊ  जाने के बाद भी कोई जिक्र नहीं किया और ना ही पीड़ित परिवारों को किसी तरह की कोई सांत्वना दी   ये बहुत बड़ी विडंबना है। इससे साफ संदेश जाता है कि किसानों की इस  रौंदने वालीं घटना को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी दबाना  चाहते हैं।

इस घटना के गृह राज्य मंत्री और उनका बेटा ज़िम्मेदार है जो पूरे देश के सामने आ चुका है।भड़ाना ने कहा कि आठ किसानों  की मौत की घटना से पूरे देश के किसान और मज़दूरों में भारी आक्रोश है अब समय आ चुका है कि देश का गरीब, किसान और मज़दूर एक मंच पर एकजुट हो चुका है। अवतार भड़ाना ने एक खास मुलाकात के दौरान कहा कि  आज सयुंक्त मोर्चा के बैनर तले सभी किसान मज़दूर एक साथ आ चुके हैं किसान अब अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा अब मोदी और योगी  से किसानों को कोई उम्मीद नहीं  बची है ।भड़ाना ने कहा कि राज हट अच्छा नहीं होता  इतिहास गवाह है कि जब भी  राज हट हुआ है तो उनका पतन हुआ है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

पूर्व सांसद ने कहा कि योगी जी को सीएम बनाने में पूरे उत्तरप्रदेश के लोगों का समर्थन और साथ रहा है खास तौर से मुज़फ्फरनगर में उनके  समाज ने बढ़चढ़कर योगी जी को सीएम बनाने में पूरा सहयोग दिया है।लेकिन दुर्भाग्य यह है कि अंग्रेजों के समय में भी इतने अत्त्याचार किसानों पर नहीं हुए जितने अब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज ना तो योगी जी और ना ही मोदी जी को किसानों की कोई चिंता है देश के प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री के पास किसानों कि समस्या सुनने तक का समय नहीं है इसलिए किसान बचेगा तो देश बचेगा और देश बचेगा तो किसान बचेगा इसलिए सबसे पहले देश के अन्नदाता को बचाने का उन्होंने कड़ा संकल्प लिया है।

किसानों की लड़ाई को वह प्रमुखता से लड़ेंगे।उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज़ को दबने नहीं दिया जाएगा। सयुंक्त मोर्चा विधानसभा चुनाव में उसी को समर्थन करेगा जो राजनीतिक दल किसानों की बात करेगा। उन्होंने कहा कि सयुंक्त मोर्चा बहुत मजबूत है जो किसानों के मुस्तकबिल की लड़ाई बड़ी मज़बूती के साथ लड़ रहा है। आज सर्व समाज के लोग भाजपा के विरोध में एक जुट हो चुके हैं आने वाले समय मे भाजपा को उसकी औकात का पता चल जाएगा।जब देश का अन्नदाता ही परेशान हो तो उस देश की क्या हालत हो सकते है इसका देश की जनता बखूबी अंदाज़ा लगा सकती है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369