Jan Mudde

No.1 news portal of India

विश्व प्रसिद्ध दरगाह कलियर शरीफ में पूर्व सांसद अवतार भड़ाना ने चढ़ाई चादर, देश और प्रदेश की खुशहाली और सलामती की मांगी दुआएं, किसानों और अपने समाज को एक जुट करने का लिया संकल्प

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत साबिर साहब पर वैसे तो हर रोज़ हज़ारों ज़ायरीन अपनी मन्नत मुरादें लेकर पहुंचते हैं लेकिन अब उर्स शुरू होने पर बाहर से भी ज़ायरीनों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है।  कलियर शरीफ पहुंचे पूर्व सांसद  अवतार बढ़ाना ने साबिर साहब की दरगाह पर चादर और फूल चढ़ाकर देश और प्रदेश में अमन सलामती और खुशहाली की दुआएं मांगी। इस दौरान अवतार भड़ाना के काफी समर्थक भी मौजूद रहे।इस मौके पर विधायक अवतार बढ़ाना ने कहा कि जब भी वह इस क्षेत्र  से गुजरते हैं साबिर साहब के दरबार मे ज़रूर हाज़री लगाते हैं आज वह खास तौर से समय निकालकर साबिर साहब के दरबार मे पहुंचे हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि साबिर साहब के आशीर्वाद से उन्हें बहुत कुछ मिला है ।उन्होंने कहा कि साबिर साहब के यहाँ पहुंचकर उन्हें शांति मिलती है आगे भी वह इसी तरह दरगाह में आते रहेंगे।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज के समय मे किसान बेहद संकट में है जिसकी लड़ाई को लड़ने के लिए वह उत्तराखंड से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश  तक पूरी मज़बूती के साथ लड़ेंगे।इसके लिए उन्हें भले ही दिन रात एक करना पड़े लेकिन किसानों के  जज़्बात से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।किसानों के लिए वह कुछ करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि वह अपने समाज को साथ लेकर किसानों की लड़ाई को पूरी मज़बूती के साथअग्रणी होकर  लड़ेंगे।उन्होंने आरोप लगाया कि  भाजपा की योगी सरकार हो या केंद्र की मोदी सरकार  दोनो किसान को बर्बाद और नेस्तानाबूद करना चाहती हैं   किसान विरोधी कार्य कर रहीं हैं लेकिन अब समय आ गया है कि अवतार भड़ाना अपने समाज को  एक जुट कर किसानों के आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम करेगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369