Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की किसान मजदूर संगठन सोसायटी का जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर ज़ोरदार प्रदर्शन, लखीमपुर खीरी की घटना से किसान हैं नाराज़

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं किसान मजदूर संगठन सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर  लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के सभी आरोपियों को   गिरफ्तार करने की जोरदार मांग करते हुए हुए जॉइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से यूपी  के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की  अध्यक्षता मास्टर तेलू राम सैनी  ने की एवं संचालन जिला महासचिव अरुण कुमार सैनी  ने किया। लखीमपुर खीरी में मृतक आत्माओं की शांति के लिए उपवास रखकर मृतक आत्माओं की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई एवं स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु रणनीति बनाई गई तथा संगठन विस्तार एवं संगठन को मजबूत करने पर भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के  राष्ट्रीय प्रवक्ता महक सिंह सैनी ने कहा कि लखीमपुर खीरी मैं जिस प्रकार किसानों की बर्बरता पूर्वक एवं कुचलकर हत्या की गई है उससे साफ संदेश जाता है कि हत्यारों ने केंद्र सरकार के इशारों पर आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया है एवं उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार होने के कारण हत्यारों को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का भी मौन समर्थन है l जिस प्रकार मुकदमा पंजीकृत हो जाने के बाद हत्यारों के साथ पुलिस बर्ताव कर रही है उससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस पर भी सरकार का दबाव है और हत्यारों को अप्रत्यक्ष रूप से बचाए जाने एवं संरक्षण दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है lसंयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा कराए गए समझौते के अनुसार सभी हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए अन्यथा सरकारों के संरक्षण में अपराध पनपता रहेगा और आंदोलन को ऐसे अपराधियों द्वारा कुचलने का प्रयास किया जाता रहेगा l सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह आम जनमानस में स्पष्ट संदेश दे की कानून एवं व्यवस्था की नजर में सभी अपराधी एक जैसे हैं अन्यथा अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश की अवधारणा खंडित हो हो रही है


राष्ट्रीय महासचिव चौधरी राजेंद्र एवं प्रदेश सचिव ब्रह्म सिंह धीमान ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार में किसानों की स्थिति बद से बदतर हुई है और कांग्रेश ने भी अपने शासनकाल में किसानों की स्थिति को कमजोर करने का प्रयास किया lदोनों ही सरकारों ने पूंजीपति और मिल मालिकों से मिलकर किसानों का शोषण करवाने का काम किया है और किसानों का हितैषी होने का मात्र दिखावा किया l

संगठन के  राष्ट्रीय सलाहकार अतर सिंह एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चौधरी सेठ पाल सिंह ने कहा कि संगठन के निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय सदस्यों को पद आसीन करने का प्रस्ताव पास किया गया है जिसके अनुसार शीघ्र ही संगठन को मजबूत किया जाएगा एवं संगठन विस्तार किया जाएगा तथा कम से कम 100 गांव के ग्राम अध्यक्षों की नियुक्ति 1 माह के अंदर कर ली जाएगी तथा संगठन के सभी सदस्य एवं पदाधिकारियों को पहचान पत्र जारी की जाएंगेl
इस अवसर पर बैठक को प्रदेश प्रवक्ता तेज सिंह पुंडीर विधानसभा अध्यक्ष दुष्यंत महारथी जिला संगठन मंत्री मोहम्मद शौकीन वरिष्ठ नेता मेहतासीन ने भी संबोधित किया।

बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि पुंडीर जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहरुख इसरार सलीम सत्येंद्र सैनी चंद्रपाल घनश्याम विनोद सैनी सुभाष सैनी सलीम अहमद राजेंद्र कुमार जयराम सैनी आदिउपस्थित रहेl

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369