Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की में यारा फर्टिलाइज़र्स के एरिया मैनेजर ने दी किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी, कैसे हो सकता है कम लागत में अधिक उत्तपादन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं में किसानों को अपनी फसलों में कितना फर्टीलाइजर डालना चाहिए इसके लिए यारा फर्टीलाइजर ने मंगलौर रोड़ पर किसानों की एक गोष्ठी का आयोजन किया था। इस दौरान यारा फर्टिलाइजर्स के एरिया मैनेजर विनय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि  यारा फर्टाइज़र्स से खेती को कितना लाभ मिलता है और किसानों को फसलों में खाद की मात्रा कितनी रखनी चाहिए इसकी विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर एरिया मैनेजर विनय चौधरी ने बताया कि किसानों को अपनी फसलों में कब खाद डालना है इसकी जानकारी किसानों को बेहद कम होती है कुछ किसान खेत मे पानी डालने से पहले और कुछ किसान खेत मे पानी देने के बाद खाद डालते हैं लेकिन यारा फर्टीलाइजर कम लागत में फसलों का अधिक उतपादन हो इसके लिए किसानों को नई नई जानकारी उपलब्ध करा रही है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने बताया की खाद की मात्रा कितनी होनी चाहिए कब खेत मे खाद डालना है किसानों को गोष्ठियों के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। यारा के एरिया मैनेजर ने बताया कि यारा फर्टीलाइजर के द्वारा जगह जगह किसानों की गोष्ठियां  आयोजित की जा रहीं है जिसमें एक दिन में दो गोष्ठी होती है किसानों को अपनी खेती किस तरह से करनी है कीटनाशक का कितना प्रयोग करना है खाद की मात्रा कितनी रखनी है और बीज कैसा होना चाहिए इसकी जानकारी किसानों को दी जाती है।

वहीं रूड़कीं एस के इंटरप्राइजेज के स्वामी सुनील कुमार अरोडा ने बताया कि यारा फर्टिलाइजर्स द्वारा किसानों को फर्टिलाइजर्स पर सरकार द्वारा  कितनी सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि किसान खेती ज़रूर कर रहा है लेकिन अभी तक भी किसानों को अपनी खेती के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं है लेकिन अब यारा फर्टिलाइजर्स किसानों को पूरी जानकारी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को गोष्ठियों में इसकी जानकारी भी दी जा रही है कि फसलों में अधिक फर्टिलाइज़र्स और कीटनाशक डालने से खेती की भूमि पर अधिक प्रभाव पड़ता है और वह उपजाऊ नहीं रह पाती।

सुनील अरोड़ा ने बताया कि उनके पास सभी फर्टिलाइजर्स और बीज, कीटनाशक दवाई की एजेंसी है जिससे किसानों को इधर उधर भटकना ना पड़े सभी खेती से सम्बंधित सभी फर्टिलाइजर्स किसानों को एक स्थान से मिल जाये।उन्होंने बताया कि यारा फर्टिलाइजर्स का रिजल्ट बेहद अच्छा है और उसकी सर्विस भी अच्छी है।गौरतलब है कि यारा फर्टिलाइजर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नॉर्वे की कंपनी है जिसकी स्थापना 1905 में हुई थी।कंपनी ने सबसे पहले कैल्शियम नाइट्रेट बनाया

कंपनी का विज़न था कि दुनिया मे कोई भी शख्स भूखा नहीं रहना चाहिए सभी को रोजगार मिले 160 देशों में कंपनी ने प्रवेश किया आज 62 देशों में कंपनी के अपने कार्यालय हैं बेहद कम समय मे कंपनी ने अपनी पूरे विश्व मे अपनी पहचान बनाई है।इस मौके पर  यारा फर्टिलाइज़र्स के अधिकारी दीपक त्यागी,संजय अरोड़ा, श्री तनेजा, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369