मोहम्मद शामिक
रुड़की के बूढाहेड़ी कासमपुर गांव के जंगल में एक अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर ने गीदड़ को निगलने की पूरी कोशिश की जिसके बाद गीदड़ की मौत हो गई। गीदड़ की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान भी अजगर को देखने के लिए दौड़ पड़े जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को फोन पर सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल मे छोड़ दिया। इस दौरान कुछ लोग अजगर की फोटो खींचते भी नज़र आए। दरअसल बूढाहेड़ी कासमपुर के जंगल में सुबह सवेरे एक किसान के खेत में एक बड़ा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया जिसने वहां घूम रहे गीदड़ को बड़ी मजबूती के साथ पकड़ लिया और उसे निगलने की लगातार कोशिश करता रहा
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
गीदड़ की चीख-पुकार की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे आसपास किसान भी मौके पर पहुंच गए अजगर को देखकर किसान भी बेहद दहशत में दिखाई दिए इसी दौरान एक किसान ने वन विभाग की टीम को फोन किया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रुड़की से वन विभाग की टीम को पकड़ने में काफी मशक्कत उठानी पड़ी कई घंटे के बाद वन विभाग की टीम अजगर का रेस्क्यू कर वापस लौट गई। वही इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे अजगर की सूचना फैलते ही क्षेत्र के ग्रामीण भी खेतों की तरफ दौड़ पड़े जिन्होंने अजगर की फोटो भी बनाई
फिलहाल वन विभाग के रेंजर मयंक गर्ग का कहना है कि अजगर को पकड़ लिया गया है जिसे जंगल में छोड़ा जाएगा वही की गीदड़ की मौत हो चुकी है फिलहाल अजगर निकलने से किसानों में दहशत का माहौल है। किसान अपने खेतों में जाते हुए भी डर महसूस कर रहे हैं।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला