आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गोल भट्टा पर प्रवीण वाल्मीकि के करीबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्त्या के बाद सिविल हॉस्पिटल में पहुंचे मर्तक के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा जिसे शांत कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।वहीं मर्तक के परिजनों में कोहराम मचा है।
दरअसल पूरा मामला गोल भट्टे का बताया जा रहा है जहां पर 2 दिन पहले बच्चों में कुछ मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था जिसका कुछ लोगों द्वारा फैसला भी करा दिया गया था आज गुरुवार को देर शाम बाबू पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी जिसमें बाबू के सर में गोली लगी है गंभीर रूप से घायल बाबू की उपचार के दौरान सिविल होस्पिटल में मौत हो गई।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई इसकी सूचना किसी ने सिविल लाइन पुलिस को दे दी पुलिस ने मौके पर जाकर घायल बाबू को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल भिजवाया जहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बाबू को मृत घोषित कर दिया बाबू की मौत की सूचना पाकर परिजनों ने सिविल हॉस्पिटल में जमकर हंगामा काटा पुलिस ने लोगों को शांत करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
वहीं भारी पुलिस फोर्स के साथ एसपी देहात परविंदर सिंह डोबाल और सीओ मंगलौर भारी पुलिस फोर्स के साथ सिविल हॉस्पिटल में डेरा डाले हुए हैं वही मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है ।वहीं एस पी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया किनआरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी किसी भी सूरत में कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला