Jan Mudde

No.1 news portal of India

कृष्णा नगर में जल निकासी की मांग को लेकर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने तीन पार्षदों के साथ दिया धरना, नगर निगम के सहायक नगर अधिकारी के लिखित आश्वासन के बाद धरने से उठे विधायक

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के कृष्णा नगर गली नंबर 20 में पिछले लंबे समय से चली आ रही जलभराव की स्थिति को देखते हुए आज झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल नगर निगम के खिलाफ अपने तीन पार्षदों के साथ धरने पर बैठ गए। जैसे ही इसकी सूचना  नगर निगम के अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही नगर निगम के सहायक नगर अधिकारी और जेई आनन फानन में  मौके पर पहुंचे और उन्होंने विधायक देशराज कर्णवाल इस समस्या का जल्द समाधान करने का लिखित में आश्वासन दिया जिसके बाद भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने धरना समाप्त कर दिया।

गौरतलब है कि कृष्णा नगर गली नम्बर बीस में बीच सड़क पर  जलभराव  की समस्या पिछले लंबे समय से चली आ रही है जिससे स्थानीय लोगों में बेहद गुस्सा है। स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान के लिए आज गुरुवार को भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल पार्षद डिम्पल सैनी, पार्षद सतीश शर्मा,पार्षद हेमा बिष्ट के साथ मौके पर ही धरने पर बैठ गए।इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि जल भराव से निजात दिलाने के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखकर दिया था।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

जिसका बजट पहले सिंचाई विभग तो कभी लोकनिर्माण विभाग में आता रहा जिसके चलते कार्य मे विलंब होता रहा लेकिन अब नगर निगम के अधिकारी इसका स्थाई समाधान निकलने तक कृष्णा नगर की जल निकासी से लोगों को राहत देंगे।उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता में है जितने विकास कार्य उन्होंने कराये हैं किसी विधायक ने नहीं कराए। इसी दौरान मौके पर मौजूद नगर निगम के सहायक नगर अधिकारी चंद्रकांत भट्ट ने कहा कि जल निकासी बहुत बड़ी समस्या है

लेकिन नगर निगम इस जल निकासी का जल्द से जल्द समाधान करेगा।इस दौरान भाजपा विधायक  देशराज कर्णवाल ने सभी लोगों  को आश्वस्त किया कि गंदे जल भराव के चलते लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा सता रहा है डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी भी बढ़ सकती है इसलिए जल्द ही इस जल निकासी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जिसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन दिया है। भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के धरने की सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369