Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर कस्बे में जगह जगह लगेंगे अब वॉटर कूलर, पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद नगर पालिका ने धार्मिक स्थलों और प्रमुख चौराहों को किया चिन्हित-अज़हर अली

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलौर में पेयजल की समस्या को देखते हुए अब नगर पालिका परिषद ने सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगाने का निर्णय लिया है जिसके चलते 50 से अधिक वाटर कूलर नगर पालिका कार्यालय  में पहुंच चुके हैं जिनको लगाने का कार्य भी तेजी से  शुरू हो चुका है। इन  वाटर कूलर को धार्मिक स्थलों के सामने, सरकारी स्कूल और प्रमुख चौराहों पर। प्रमुख रूप से लगाया जाएगा ताकि लोगों को पीने के लिए शुद्ध जल मिल सके। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अज़हर अली ने बताया कि मंगलौर में पहले से वाटर कूलर नहीं लगे थे लेकिन अब सभी धार्मिक स्थलों के सामने प्रमुख चौराहों और सरकारी स्कूल के आसपास वाटर कूलर लगाए जाएंगे

जिससे आने जाने वाले राहगीरों को भी काफी फायदा पहुंचेगा। अज़हर अली ने बताया कि पूरे मंगलोर कस्बे में 100 से अधिक वाटर कूलर का प्रस्ताव  पिछली बोर्ड की बैठक में पास हो चुका है  जिन्हें  एक कंपनी से खरीदा गया हैं अब वाटर कूलर लगाने के काम में तेजी लाई जाएगी लोगों को पीने के लिए शुद्ध जल प्राप्त होगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि मंगलौर कस्बे के विकास को लेकर नगर पालिका परिषद बेहद गंभीर है और लगातार वह।  गौरतलब है कि कस्बे में वाटर कूलर ना होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था बाहर से आने वाले लोग भी भीषण गर्मी के मौसम में  ठंडा पानी ना मिलने से बेहद परेशान रहते थे लेकिन अब पालिका द्वारा वाटर कूलर  लगाए जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369