मोहम्मद शामिक
विश्व प्रसिद्ध दरगाह कलियर शरीफ पर सालाना उर्स को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है आज शुक्रवार को साबिर साहब की दरगाह पर हजारों की संख्या में बाहर से जायरीन पहुंचे जिन्होंने दरगाह पर पहुंचकर देश और प्रदेश की अमन सलामती की दुआएं मांगी और दरगाह पर चादर और फूलभी चढ़ाए। इस दौरान दरगाह प्रबंधन ने भी बाहरी लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेहतर इंतजाम किए हैं। गौरतलब है कि कलियर शरीफ हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबरी की दरगाह पर हर रोज वैसे तो सैकड़ो ज़ायरीन पहुंचते हैं लेकिन दरगाह में गुरुवार और शुक्रवार का दिन बड़ा ही अहम माना जाता है जो लोग जुमेरात को दरगाह पर पहुंचते हैं वह जुमे की नमाज अता करने के बाद ही अपने घरों को वापस लौटते है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
हालांकि कोरोना काल में दरगाह बंद होने से बाहर से आने वाले ज़ायरीन के ना पहुंचने से पूरी तरह से दरगाह क्षेत्र में सन्नाटा छा गया था लेकिन अब दरगाह खुलने से दरगाह के चारों ओर अच्छी रौनक दिखाई देने लगी है उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में जायरीन अब कलियर पहुंचने लगे हैं साबिर साहब के सालाना उर्स शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है अगले माह से साबिर साहब का उर्स शुरू हो जाएगा जिसमें देश ही नहीं विदेशियों से भी बड़ी संख्या में जायरीन अपनी हाजिरी लगाने के लिए पहुंचेंगे।
इस मौके पर दरगाह के खादिम और दरगाह के सुपरवाइजर राव शारिक ने बताया कि दरगाह के उर्स को शुरू होने में कुछ ही समय बचा है हालांकि अभी प्रशासन की गाईडलाइन का इंतज़ार है उसके बाद ही आगे की तैयारी की जाएगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला