Jan Mudde

No.1 news portal of India

विश्व प्रसिद्ध साबिर साहब की दरगाह पर बढ़ती बिखारियों की संख्या से ज़ायरीन परेशान, ज़ायरीन की जेब और कपड़े तक फाड़ देते है बिखारी

Spread the love

मोहम्मद शामिक

विश्व प्रसिद्ध दरगाह कलियर शरीफ में लगातार बिखारियों की संख्या बढ़ने से बाहर से आने वाले ज़ायरीन भी बेहद परेशान हैं आलम ये है कि जैसे ही कोई बाहर से ज़ायरीन  हज़रत साबिर साहब की दरगाह पर चादर चढ़ाने और हाज़री देने पहुंचता है उसे दरगाह के अंदर बड़ी संख्या में घूम रहे बिखारी घेर  लेते हैं जिससे ज़ायरीन काफी परेशान हो जाते हैं। दरगाह में  बिखारियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिनमे महिलाएं  और बच्चे भी शामिल हैं।दिन भर झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बिखारी अपने बच्चों को सुबह शाम दरगाह के गेट और दरगाह के अंदर भेज देते हैं जो पूरे दिन भीख मांगने का काम करते हैं

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

हालांकि दरगाह प्रबन्धन से लेकर प्रशासन तक इस मामले को लेकर बेखबर बना हुआ है अगर जल्द ही अधिकारियों ने पर कोई ध्यान ना दिया तो हालात और भी खराब हो जाएंगे और बाहर से आने वाले ज़ायरीनों पर भी  इसका काफी प्रभाव पड़ेगा। जिन बच्चों की आयु स्कूल में जाने की है वह बच्चे आज दरगाह में भीख मांगते नज़र आ रहे हैं।इन  भिखारियों के कारण ज़ायरीन बेहद परेशान रहते हैं इन तस्वीरों से आप खुद अंदाज़ा लगा सकते हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369