आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के सबसे बड़े सिविल हॉस्पिटल में बुधवार की देर शाम जैसे ही पांच घायल इमरजेंसी में पहुंचे तो सिविल हॉस्पिटल के स्टाफ में हड़कंप मच गया आनन-फानन में सभी डॉक्टरों को बुलाया गया जिनका उपचार एमरजेंसी में चल रहा है वही दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है ।जबकिं ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार दो घायलों कों पास के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।दरअसल रुड़की देहरादून हाईवे पर अलावलपुर के पास तेज रफ्तार कार हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई जिसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
घायलों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में रेफर किया है वही ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे दो लोग भी घायल हुए हैं दरअसल हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली में अचानक पंचर हो गया था इसका पता लगाने के लिए बाहर से मिस्त्री को बुलाया गया था और ट्रैक्टर भी एक साइड में खड़ा था इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी जिससे कार में कार के परखच्चे उड़ गए
और उसमें सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायल कौन थे कहां जा रहे थे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है सभी घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहां पर दो की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला