मोहम्मद शामिक
ऊर्जा निगम की तानाशाही के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन रोड़ ने बड़ा मोर्चा खोल दिया है। निगम के एक जेई के ट्रांसफर और बिलों में गड़बड़ी को लेकर आज दूसरे दिन भी भारतीय किसान यूनियन के नेता उर्जा निगम के अधिकारियों से मिले ।जहां उन्होंने आम जनता के साथ साथ किसानों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड़, ज़िला अध्यक्ष नाज़िम अली, युवानके ज़िला अध्यक्ष संजय कुशवाह,युवा के उपाध्यक्ष मुबारक अली,शमशाद प्रधान आदि ऊर्जा निगम के रामनगर डिविज़न के अधिशासी अभियंता से मिले
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
और उन्हें विजिलेंस,मीटरों में गड़बड़ी और ऊर्जा निगम के एक जे ई की शिकायत करते हुए कहा कि ऊर्जा निगम लगातार आम जनता और किसानों का उत्तपीड़न कर रहा है निगम के जे ई और लाइनमैन अवैध वसूली में लगे हुए हैं । लोगों को एक टारगेट बनाकर उन्हें विजिलेंस का डर दिखाकर उनसे अवैध वसूली की जा रही हैअगर यही सब चलता रहा तो भारतीय किसान यूनियन फिर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी । भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पदम रोड ने साफ-साफ कहा कि किसान अब ऊर्जा निगम की तानाशाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे
अगर इसी तरह चलता रहा तो हालात और भी खराब हो जाएंगे जिसके बाद रामनगर डिवीजन के अधिशासी अभियंता सैयद उस्मान ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसानों की जो भी समस्याएं हैं उसका प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा आप किसी भी कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम लोगों का उत्पीड़न नहीं कर रहा है बल्कि लोगों से समय पर बिल देने की अपील करता है।


More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला