आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की। भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार चंद्रशेखर को ज्ञापन सौंपकर मंगलौर के तालाब की तेजी के साथ खुदाई कराने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने मंगलौर ईओ पर भी कब्जा धारकों के साथ सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने के मांग की है। दरअसल रूड़कीं तहसीलदार चंद्रशेखर को सौपे गए ज्ञापन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बताया कि तहसील प्रशासन की निशानदेही के बाद मोहल्ला टोली के तालाब की खुदाई का काम नगर पालिका द्वारा शुरू करा दिया गया था लेकिन नगरपालिका अधिशासी अधिकारी तालाब की पूरी भूमि की खुदाई नहीं करा रहे हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
ज्ञापन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बताया कि ईओ अवैध कब्जा धारकों से सांठगांठ किए हुए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पर उन्हें भरोसा नहीं है इसलिए किसी अन्य एजेंसी द्वारा इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि तालाब की पूरी खुदाई नहीं होती तो नगरपालिका के बाहर दिए जा रहे धरने को भूख हड़ताल में तब्दील कर दिया जाएगा।
इस दौरान ज्ञापन में कहा गया है कि जब ईओ मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल गया तो वह दफ्तर से रफूचक्कर हो गए थे। उन्होंने पूरे मामले की जांच करा कर तहसील अभिलेखों के मुताबिक तालाब की खुदाई कराने की मांग की है।ज्ञापन देने वालो में भाकियू ब्लाक अध्यक्ष अरशद अली, जिला सचिव शमीम अहमद आदि किसान शामिल रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला