मोहम्मद शामिक
नारसन खुर्द गांव में घर से बाहर खेल रहे पड़ोस के एक मासूम पर पालतू कुत्ते ने जबरदस्त हमला बोल दिया जिसमें ये मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को तुरंत ही नारसन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती किया गया जहां से उसे रूड़कीं के सिविल हॉस्पिटल में रैफर कर दिया गया है। दरअसल नारसन खुर्द गांव में मासूम सोनू अपने दोपहर के समय अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी अचानक पड़ोस का एक पालतू कुत्ते ने उस पर जोरदार हमला बोल दिया जिसमें सोनू ने कुत्ते से जान बचाने के लिए शोर मचा दिया जिससे काफी कोशिश के बाद भी कुत्ता लगातार हमलावर रहा जिससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
घायल को आनन फ़ानन में उसके परिजनों ने नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया जहां से डॉक्टरों ने उसे रूड़किनके सिविल हॉस्पिटल में रैफर किया है। फिलहाल सोनू के परिजनों ने अपने पड़ोसी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है जिसकी पुलिस जांच में जुटी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला