Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर नगर पालिका कार्यालय में ईओ की टेबल पर सिगरेट और माचिस की डब्बी देखकर भड़क गए किसान,जमकर हुआ हंगामा

Spread the love

मोहम्मद शामिक

मंगलौर के मोहल्ला टोली में तालाब की खुदाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी ना मिलने पर जमकर हंगामा किया।किसान नेताओं ने अधिशासी अधिकारी की टेबल पर सिगरेट और माचिस की डब्बी देखकर किसान भड़क गए।किसानों का आरोप था कि नगर पालिका मंगलौर के अधिशासी अधिकारी मोहल्ला टोली में तालाब के कब्ज़े धारकों का साथ दे रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी अज़हर अली को जैसे ही उनके आने की भनक लगी तो वह यहां से फरार हो गए। अज़हर अली किसान नेताओं से मिलना भी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने अधिशासी अधिकारी से फोन पर बात की तो मामला और तूल पकड़ गया अज़हर अली ने बताया कि वह एसडीएम से मिलने रूड़कीं आए हैं जिस पर किसान भड़क गए उन्होंने कहा कि अज़हर अली झूट बोल रहे हैं एसडीएम रूड़कीं ट्रेनिंग में हैं ऐसे में अज़हर अली कैसे एसडीएम से मिल सकते हैं।इस मौके पर पहुंचे जे ई को भी किसान नेताओं ने जमकर फटकार लगाई हालांकि जे ई ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की लेकिन किसान अधिशासी अधिकारी से मिलने की मांग करते रहे।काफी देर के बाद आखिरकार किसान नेता चेतावनी देकर वापस लौट गए।गौरतलब है कि अभी तक तहसील प्रशासन द्वारा तालाब की पैमाइश का काम पूरा नहीं हो पाया है ऐसे में तालाब की खुदाई करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

उधर किसान नेता पिछले लंबे समय से धरने पर मौजूद है तो वहीं इस मामले से नगर पालिका के सामने नए आवास तोड़ने की भारी चुनोती है जब तक प्रशासन तालाब की भूमि की पैमाइश का कार्य पूरा नहीं कर लेता तब तक तालाब खुदाई का मामला लटका रहने की आशंका है।लेकिन वहीं नगर पालिका मंगलौर के अधिशासी अधिकारी अज़हर अली का कहना है कि एसडीएम रूड़कीं को तालाब की पैमाइश कराने के लिए पत्र भेजा गया हैं जिससे जल्द परिणाम सामने आएंगे।इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के रवि शास्त्री, अरशद अली आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369