Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा के पाडली गेंदा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर चले लाठी डंडे और धारदार हथियार, दोनो पक्षों के तीन लोग हुए घायल, हॉस्पिटल में भर्ती, पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

मोहम्मद शामिक

झबरेड़ा के पाडली गेंदा गांव में बच्चों  बच्चों की लड़ाई ने उग्र रूप ले लिया जिसमे दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले जिसमे दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल  हुए हैं । दोनों पक्षों के बीच  जमकर चले लाठी डंडो से मौके पर अफरातफरी मच गई हंगामा बढ़ता देख  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को शांत किया।दरअसल पाडली गेंदा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए पाडली गेंदा गांव निवासी असवद खान   का आरोप है कि वह अपने भतीजे अरहम पुत्र इसरार को दोपहर के समय स्कूल से लेने गए थे  इससे पहले की वह कुछ समझ पाते स्कूल के बच्चों में विवाद हो रहा था।

जिसे उन्होंने शांत करा दिया। आरोप है कि इसी बीच  सुफियान पुत्र मुस्तफा,फरीद उर्फ बंटी पुत्र मुर्तज़ा,सत्तार पुत्र बुंदु, मन्नान पुत्र बुंदु   घर से  बाहर लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंच गए जहां उन्होंने राशिद पुत्र जरीफ,इसरार पुत्र जरीफ और अबुजर पुत्र राशिद पर लाठी डंडो और धारदार हथियार से जोरदार हमला बोल दिया जिसमें तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत ही रूड़कीं के सिविल होस्पिटल में भर्ती किया गया है।जहां उनका उपचार चल रहा है वहीं आज के इस विवाद का कारण दोनो पक्षों में पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

वहीं दूसरे पक्ष का बुंदु  पुत्र मासूम अली भी घायल है जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है ।मन्नान और  सत्तार पुत्र बुंदु ने भी असवद खान पर मारपीट और लाठी डंडो से हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल झबरेड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।वहीं पुलिस को अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है पुलिस तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही करेगी।वहीं सी ओ मंगलौर पंकज गैरोला का कहना है कि फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर कार्यवाही करेगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369