आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की नगर निगम परिसर में भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल द्वारा देश की यूपीएससी की परीक्षा में 23 वीं रैंक हासिल करने वाली रुड़की निवासी सदफ चौधरी को आज एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा विधायक देशराज करणवाल ने कहा कि सदफ चौधरी ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करके साबित कर दिया है कि बेटियां किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने बेटियों की शिक्षा पर और उनके विकास पर सबसे अधिक बल दिया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि जिस घर की बेटी पढ़ी लिखी होगी वह दो कुल का नाम रोशन करेगी एक कुल वह है जहां वह पढ़ी है और दूसरा कुल उसकी ससुराल है। भाजपा विधायक ने कहा कि बेटी पढ़ेगी तो जग बदलेगा जग बदलेगा तो पूरा देश बदलेगा। यही कारनामा आज रूड़कीं की बेटी सदफ चौधरी ने कर दिखाया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटियों को आगे बढ़ाओ का नारा दे रहीं हैं अब इस देश का दलित और अल्पसंख्यक समाज भी बेहद जागरूक हो चुका है इस देश मे लगातार बेटियां आगे बढ़ने का काम कर रही हैं जिनमे एक नाम सदफ चौधरी का भी है जिन्होंने कठिन परिश्रम और दस घंटे की पढ़ाई के बाद ये मकाम हासिल किया है हम सब उनकी इस कामयाबी पर बेहद खुश हैं।

वहीं इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री गौरव चौधरी ने कहा कि आज रूड़कीं की बेटी ने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस देश और प्रदेश की बेटियां हर फील्ड में आगे बढ़ रहीं हैं। बेटियों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि काफी चुनोतियों के बावजूद और सीमित संसाधनों में गरीब की बेटियां अपने परिवार और अपने देश का नाम रोशन कर रहीं हैं इससे बढ़कर कोई कार्य नहीं हो सकता। वहीं इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री शादाब शम्स ने कहा कि आज के समय मे प्रतिभाओं की कमी नही है सिर्फ उसे तराशने की ज़रूरत है जिस यकीन और एक विश्वास के साथ सदफ चौधरी ने ये बड़ा मकाम हासिल किया है कितनी उन्होंने इसके लिए मेहनत की है उनसे और बेटियों को भी शिक्षा लेने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा की बेटियां लगातार अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ रहीं हैं उन्हें पूरी उम्मीद है कि सदफ चौधरी ने जिस तरह से अपने क्षेत्र और अपने माता पिता का नाम रोशन किया है उससे और भी बेटियां तालीम हासिल करेंगी।
इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस गौड़, ने किया।इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी बैजंती माला, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बहरोज़ आलम,भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील त्यागी, ज़िला उपाध्यक्ष हाजी मुस्तकीम, पार्षद सतीश शर्मा,पार्षद विवेक चौधरी,पार्षद हेमा बिष्ट,पार्षद गुप्ता जी, पार्षद मनोज कुमार,शमा साबरीन, सलमान आसिफ एडवोकेट आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला