आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने जहां आगाज़ कर दिया है तो वही अब नेता भी आपने अपनी मनपसंद सीटों पर टिकट की दावेदारी करने में जुट गए हैं। वहीं कलियर विधानसभा सीट पर वैसे तो भाजपा के एक दर्जन नेता टिकट की लाइन में लगे हैं लेकिन अब वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष और पाडली तेलीवाला गांव के पूर्व प्रधान बहरोज आलम ने भाजपा हाईकमान से टिकट की दावेदारी की है। बहरोज आलम का दावा है कि उनके गांव की 12 हज़ार वोट हैं जिसमे सभी वर्ग के लोग शामिल हैं अगर पार्टी ने उन्हें एक मौका दिया तो पूरी मज़बूती के साथ कलियर में चुनाव लड़ेंगे।
बहरोज़ आलम ने कहा कि इस देश और प्रदेश का विकास करने में भाजपा ही सक्षम है भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर अब मुस्लिम समाज के लोग भी भाजपा से जुड़ रहे हैं।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भी पहले से अधिक मजबूत हुआ है।साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि आज तक भी कलियर विधानसभा का कोई विकास कार्य नहीं हो सका है कलियर विधानसभा विकास से पूरी तरह से वंचित है जबकि करोड़ों की विधायक निधि विधायक को मिलती है लेकिन क्षेत्रीय विधायक ने विकास को लेकर कभी कोई गंभीरता नहीं दिखाई।उन्होंने आरोप लगाया कि कलियर शरीफ हजरत साबिर साहब की दरगाह एक ऐसी दरगाह है जहां पर देश विदेश से जायरीन अपनी मन्नत मुरादें लेकर हर रोज़ पहुंचते हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि कलियर दरगाह क्षेत्र को एक बेहतर टूरिस्ट पैलेस की तरह विकसित किया जा सकता था लेकिन विधायक की सोच विकास की नहीं है जिसके चलते आज भी कलियर शरीफ के लोग विकास ना होने से बेहद परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भारी नुकसान झेलना पड़ेगा उन्होंने कहा कि आगर भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया तो कलियर विधानसभा पर भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा से वह विधानसभा की दावेदारी करेंगे उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समाज भी उन्हें बड़ी संख्या में वोट देगा और कलियर विधानसभा में जीत का परचम लहराएगा।
बहरोज़ आलम ने साफ-साफ कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पहले से अधिक मजबूत हुआ है और भाजपा हाईकमान को मोर्चे को एक विधानसभा टिकट देना चाहिए ताकि भाजपा और भी अधिक मजबूत हो सके।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला