Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर में आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण आगामी 26 सितंबर को मंगलौर की रैली को करेंगे संबोधित,आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर कर रहे हैं लोगों से संपर्क

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलौर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे की चुके हैं वहीं आजाद समाज पार्टी भी 26 सितंबर को एक बड़े रैली आयोजित करने जा रही है जो मंगलौर में लोगों को आजाद समाज पार्टी की नीतियों से अवगत कराएगी।रैली में आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण के अलावा कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। इस रैली का मकसद आजाद समाज पार्टी को 2022 में जीत हासिल कराना  है ।इस दौरान एक प्रेस वार्ता के दौरान आज़ाद समाज पार्टी के मंगलोर के वरिष्ठ नेता क़ाज़ी मोनीष ने  प्रशासनिक भवन में एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आगामी 26 सितंबर  में मंगलौर में आयोजित होने वाली आजाद समाज पार्टी की विशाल रैली आयोजित की जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।

हालांकि इस दौरान आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष के अलावा कई अन्य  नेता  भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से आम आदमी परेशान हो चुका है ।उत्तराखंड की जनता अब  प्रदेश में परिवर्तन चाहती है  और दोनो पार्टियों से निजात चाहती है।समाज पार्टी उत्तराखंड की विधानसभा सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने काम करेगी। उन्होंने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी में दलित और मुस्लिम के अलावा अन्य सभी वर्गों का समर्थन बड़े पैमाने पर मिल रहा है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

आज़ाद समाज पार्टी एक आंदोलन है एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलना जानती है ।उन्होंने दावा किया कि पार्टी के संयोजक चंद्रशेखर रावण एक बहुत सुलझे हुए युवा और जुझारू नेता हैं जिनके प्रयासों से आज़ाद  समाज पार्टी भविष्य में मजबूत होकर उभरेगी।  आने वाला समय आजाद  समाज पार्टी का है ।मंगलौर की जनता  मंगलौर में भी परिवर्तन चाहती है  ।भाजपा और कांग्रेस को इस बार जनता  करारा जवाब देगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369