आरिफ़ नियाज़ी
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पौड़ी गढ़वाल के भाजपा सांसद तीरथ सिंह रावत रुड़की पहुंचे जहां सबसे पहले वह पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने श्यामवीर सैनी की पत्नी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और गहरा दुख जताया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने श्यामवीर सिंह सैनी की हिम्मत बढ़ाते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।उन्होंने दिवंगत आत्मा के लिए गहरा शोक प्रकट किया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
कुछ देर रुकने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रुड़की के रामनगर पहुंचे जहां पर उन्होंने एक कार्यक्रम में शिरकत की।गौरतलब है कि पूर्व राज्य मंत्री श्यामवीर सिंह सैनी की पत्नी पिछले लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं जिनका उपचार ऋषिकेश के ऐम्स मैडीकल हॉस्पिटल में चल रहा था। चार दिन पूर्व ऐम्स में उनका निधन हो चुका था जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया था।जिसके बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज सुबह उनके सरकारी आवास पर दुख प्रकट करने पहुंचे थे।
इस दौरान भाजपा के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति,संजय अरोड़ा, अजय सैनी ,आदेश सैनी, दिनेश सैनी, मोनू सैनी,रिंकू सैनी, आदि बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला