आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों और कांग्रेस के झंडों के साथ सड़कों पर आ गए जहां पर हज़ारों कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई ।इस दौरान सड़क पर कई किलोमीटर तक का लंबा जाम भी लग गया कांग्रेस कार्यकर्ता इस रैली को लेकर इतने उत्साहित थे कि चार घंटे देरी से पहुंची कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का वह बड़ी बेसब्री से अंतिम समय तक इंतज़ार करते रहे। जैसे ही परिवर्तन यात्रा ने झबरेड़ा में प्रवेश किया तो कांग्रेस नेता वीरेंद्र जात्ति के समर्थक सड़कों पर उतर गए जिन्होंने परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान वीरेंद्र जाति को उनके समर्थकों ने ऊपर उठा लिया जिसके बाद राहुल गांधी सोनिया गांधी के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कांग्रेस कार्यकर्ता इतने उत्साहित थे कि उन्होंने कांग्रेस नेताओं के समर्थन में भी जोरदार नारेबाज़ी की। आज जिस तरीके से वीरेंद्र जात्ति ने अपनी ताकत दिखायी है उससे कांग्रेस हाईकमान भी सोचने के लिए मजबूर हो जाएगा। जात्ति का भीड़ के लिहाज से प्रदर्शन काफी बेहतर माना जा रहा है।वहीं इस बाबत उत्तराखंड के कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव वीरेंद्र जाति की भीड़ से बेहद उत्साहित दिखाई भी दिए उन्होंने साफ-साफ कार्यकर्ताओं को कह डाला कि कांग्रेस पार्टी जिसे भी टिकट देगी सभी कार्यकर्ताओं को उनके साथ रहना है और कांग्रेस पार्टी को ही इस बार जिताना है भाजपा की जन विरोधी नीतियों के चलते आम आदमी बेहद परेशान हो चुका है
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
बेरोजगारी बड़े पैमाने पर है बेरोजगारी का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन भाजपा सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है आलम यह है कि महंगाई और भ्रष्टाचार ने सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं आज जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है। वहीं इस बाबत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनाएगी सभी नेता एकजुट है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए आगामी 2022 में कांग्रेस नया इतिहास रचेगी भाजपा की जन विरोधी नीतियों का खामियाजा भाजपा को उठाना पड़ेगा और कांग्रेस की जीत होगी।
वहीं इस बाबत कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जिस तरीके से झबरेड़ा में बदलाव की बयार नजर आ रही है उसे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस की सरकार को आने से कोई नहीं रोक सकता कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें इस मौके पर कांग्रेस विधायक ममता राकेश विधायक फुरकान अली, विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक, राव कुर्बान, राव अफ़ज़ल पनियला,अकरम प्रधान,बाबू भाई,ताज मोहम्मद,चौधरी गजे सिंह,नंदन सिंह रावत रणजीत रावत ,आदि बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला